khabar abhi tak

जबलपुर में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाई इको फे्रंडली होली, जमकर उड़ाया गुलाल, बरसाए फूल

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मदन महल स्थित किडजी स्कूल परिसर में आज नन्हे-मुन्ने बच्चों को इको फ्रेंडली होली मनाई। होली समारोह में बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया व फूलों की बरसात की। इस दौरान बच्चे होली के गीतों पर भी जमकर झूमें। 

                             कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों से होली खेली। पूरे परिसर में रंग, संगीत व मुस्कान का खुशनुमा माहौल देखा गया। स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन में इको फ्रेंडली होली पर विशेष जोर दिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि होली से पहले आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों को सावधानीपूर्वक होली खेलने और प्राकृतिक रंगों के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डायरेक्टर मनजीत कौर सहित शिक्षकगण मैसा खालिक, नूर जहां, सुरभि यादव, तपोशी साहू, शीना भाटिया, काशिफा अंजुम व अलीशा पटेल उपस्थित रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ रंगों की खुशियां साझा कीं और उन्हें सुरक्षित होली की शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak