khabar abhi tak

होली पर जबलपुर में पानी की नहीं होगी किल्लत, धुरेड़ी के दिन ऐसे होगी जलापूर्ति


जबलपुर
। नगर निगम द्वारा होली के पावन पर्व पर शहरवासियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्योहार के दौरान पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था में कोई कमी न आए। विशेष रूप से धुरेड़ी के दिन नागरिकों को अतिरिक्त जल आपूर्ति प्रदान की जाएगी।

धुरेड़ी पर तीन समय होगी जलापूर्ति

​निगमायुक्त ने बताया कि 4 मार्च को धुरेड़ी का पर्व मनाया जाएगा। धुरेड़ी के दिन नागरिकों की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त पानी की सप्लाई का निर्णय लिया गया है। 4 मार्च को जलापूर्ति का समय इस प्रकार रहेगा-

  • प्रातः: 06:30 बजे से 07:00 बजे तक
  • दोपहर: 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
  • सायंकाल: 06:00 बजे से (नियमित दैनिक आपूर्ति)

​इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और निगरानी करने की जिम्मेदारी जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए संभागों को अलर्ट

​पेयजल के अलावा शहर की साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों, विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री और सभी 1 से 16 संभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय शांति समितियों की बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों और समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak