इस संबंध में रांझी टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि कं चनपुर निवासी सेमसन मार्टिन उम्र 57 वर्ष व्हीकल फैक्टरी में चार्जमैन के पद पर पदस्थ है। आज वे फैक्टरी अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी के लिए गए थे। उन्होने अपने सेक्शन में पंखा पर फंदा डालकर फ ांसी लगा ली। शाम 5 बजे के लगभग कर्मचारियों ने सेमसन को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो स्तब्ध रह गए। यह खबर फैक्टरी के अंदर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हो गए, वे भी घटना को लेकर हतप्रभ रहे। जिनकी सूचना पर सुरक्षा विभाग व पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। खबर है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा हैए जिसमें उसने कार्य की अधिकता और तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सेमसन चार्जमेन के कार्यो के साथ ही सिविल वर्क का भी प्रभारी था। सिविल वर्क को लेकर ही वह परेशान बताया जा रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों सहित रिश्तेदार, परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने सेमसन को देखा तो फूट-फूटकर रोए।