khabar abhi tak

आलमारी सुधारते-सुधारते हाथों की दिखाई सफाई, दो लाख किए गायब


जबलपुर।
दमोहनाका के शिवनगर में शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति के घर में आलमारी सुधारने वाले अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा काम दिखाया कि आलमारी ठीक करने के साथ ही उसमें रखे दो लाख रूपए गायब कर दिए। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि शिवनगर निवासी मनोज विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पनागर ब्लाक में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 28 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे उसके पिताजी घर पर थे। घर की आलमारी खराब होने से आलमारी सुधारने वाले सरदार के भेष में एक व्यक्ति था। पिताजी ने आलमारी सुधारने के लिये बुलाया था, जो आलमारी सुधार रहा था। उसी समय वह भी डियूटी से घर आ गया था। आलमारी सुधारने वाला सुधारकर चला गया था। उसने कुछ समय बाद आलमारी चैक की जिसके अंदर रखे लगभग 2 लाख रूपये एवं एटीम कार्ड गायब थे। उसने आलमारी सुधारने वाले की आसपास तलाश की पता नहीं चला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak