khabar abhi tak

वयोवृद्ध ' सिडाम ' का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 1 लाख


जबलपुर।
गोरखपुर की छोटीलाइन फाटक के पास एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने वयोवृद्ध व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके कार्ड से एक लाख रूपए से अधिक राशि का आहरण किया। इस बात की भनक वयोवृद्ध को उस समय लगी, जब वह दोबारा एटीएम में पैसा निकालने गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू कर दी है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि थम्मन सिंह काम्पलेक्स निवासी बीएस सिडाम ने लिखित शिकायत की कि उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है। वह एटीएम के माध्यम से नगद राशि निकालता है। 1 दिसंबर 25 को रूपये निकालने के लिये छोटी लाईन फाटक के पास स्थित एसबीआई एटीएम मंे लगभग 11-30 से दोपहर लगभग 12-30 बजे के बीच आया थां। एटीएम में पहले से एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। उसने कई बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला, वहां उपस्थित व्यक्ति ने उससे कहा कि अंकल मैं आपकी मदद कर देता हॅूै। उससे एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया और उससे एटीएम पिन डालने के लिये कहा। उक्त व्यक्ति ने उससे ऐसा 2-3 बार करवाया फिर भी पैसा नहीं निकला तो बोला कि शायद एटीएम मशीन में पैसा नही है। वह अपना एटीएम कार्ड लेकर घर आ गया। अगले दिन उसी एटीएम में पैसे निकालने आया। काफी प्रयास करने के बाद भी पैसे नहीं निकले। शंका होने पर एटीएम कार्ड देखा जो अभिलाश पाठक नाम के व्यक्ति का था। वह बैंक जाकर अपना बैंक स्टेटमेंट निकवाया तो पता चला कि उसके खाते से कुल 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकाले जा चुके है। उसे पता चला कि जिस व्यक्ति ने एटीएम में उसकी मदद  करने के बहाने उससे एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 6 बार में कुल 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकालकर धोखाधड़ी की। वह पारिवारिक कारणों से चंद्रपुर महाराष्ट्र चला गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak