khabar abhi tak

जबलपुर : राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, ललपुर में 5 डम्पर अवैध रेत को किया गया जमींदोज

जबलपुर. राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शनिवार 7 मार्च को गोरखपुर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले नर्मदा तट के ग्राम ललपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।

मौके पर पहुँची खनिज विभाग और पुलिस बल की टीम ने ग्राम ललपुर में अवैध रूप से संग्रहित कर रखी गई भारी मात्रा में रेत को अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक आकलन के अनुसार यह जखीरा लगभग 5 डम्पर रेत का था, जिसे माफियाओं द्वारा अवैध विक्रय के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने जब्त की गई पूरी रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा व्यावसायिक उपयोग न किया जा सके। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak