khabar abhi tak

RDVV में NSUI ने जमकर किया हंगामा, बजट बैठक में प्रदर्शन कर कुलपति हटाओ के लगाए नारे

 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की बजट बैठक के दौरान एनएसयूआई छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट से लेकर बैठक कक्ष तक कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुलपति को हटाया जाए, कुलपति मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए।

                                       बजट बैठक में छात्रों ने कक्ष में घुसने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक दिया। हालांकि कुछ छात्र दूसरे गेट से परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बैठक में उपस्थित लखन घनघोरिया ने छात्रों को समझाया कि यह बैठक उनकी समस्याओं और मांगों पर विचार करने के लिए ही आयोजित की गई है। उनके आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, अध्ययन संसाधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं। जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है। रजक ने आरोप लगाया कि लगातार विरोध प्रदर्शनों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। छात्रों ने भोंपू बजाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। छात्र नेताओं ने मांग की है कि केवल आश्वासन नहीं बल्कि जल्द ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak