जबलपुर। सिविल लाइन के इंद्रा मार्केट में लकीस किचन में पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर रसोई गैस सिलेंडर पकड़े। इन सिलेंडर के कोई कागजात नहीं थे और न ही छापे के दौरान विनोद काटीदार ने प्रस्तुत किए। टीम ने सिलेंडर सहित भट्टियां जब्त की।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय से खाद्य विभाग अधिकारी आभा शर्मा ने लिखित शिकायत की कि जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश 11 मार्च के परिपालन में गठित जांच दल के सदस्य मौसमी केवट नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रांझी, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उसके साथ मंगलवार को इंद्रा मार्केट सिविल लाईन स्थित प्रतिष्ठान लकीस किचन प्रोपराईटर लकी काटीदार का निरीक्षण प्रतिष्ठान के संचालक विनोद कुमार काटीदार की उपस्थिति में किया गया।
ये मिली अनियमित्ताएं
- लकी काटीदार के प्रतिष्ठान लकीस किचन में घरेलू प्रवर्ग के 2 गैस सिलेण्डर को बर्नर गैस चूल्हा से रेगुलेटर पाईप से जोड़कर प्रतिष्ठान में खादय सामग्री रोटी, चावल दाल एवं सब्जी निर्मित की जाकर उपभोक्ताओं केा विक्रय किया जाना पाया गया, जांच समय डबल बर्नर के गैस चूल्हे में से एक बर्नर में रोटी बनाई जा रही थी तथा व्यवसायिक प्रवर्ग के 2 खाली गैस सिलेण्डर प्रतिष्ठान में रखे पाये गये इस प्रकार घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक रूप से दुरूपयोग किया जाना पाया गया।
- लकीस किचन के बाजू से थोड़ी दूर पर स्थित प्रतिष्ठान के स्टोर रूम का निरीक्षण करने पर पाया गया उक्त स्टोर रूम में ताला लगा पाया गया जिसेे पुलिस टीम के सहयोग से लकीस किचन के संचालक बिनोद कुमार काटीदार के समक्ष खुलवाकर निरीक्षण करने पर स्टोर रूम में घरेलू प्रवर्ग के 6 सिलेण्डर जिसमें 1 सिलेण्डर आंशिक रूप से भरा हुआ था 5 खाली पाये गये तथा व्यवसायिक प्रवर्ग 3 सिलेण्डर जिसमें एक सिलेण्डर आंशिक रूप से भरा हुआ तथा 2 खाली पाये गये, मौके पर उपस्थित लकीस किचन के संचालक बिनोद कुमार काटीदार द्वारा उक्त सभी घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के वैध कनेक्शन के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत किये।
- बिनोद कुमार काटीदार ने अपने कथन में स्वीकार किया कि उसके द्वारा प्रतिष्ठान में घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक रूप से दुरूपयोग किया जा रहा है प्रतिष्ठान के स्टोर रूम में अवैध रूप से घरेलू प्रवर्ग एवं व्यवसायिक प्रवर्ग के गैस सिलेण्डर भंडारित किये गये है। जिनके कोई भी दस्तावेज नहीं होना पाये गये। इस प्रकार बिना किसी वैध दस्तावेजों के गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण एवं घरेलू प्रवर्ग का व्यवसायिक रूप से दुरूपयोग करने के कारण घरेलू प्रवर्ग के 8 सिलेण्डर तथा व्यवसायिक प्रवर्ग के 5 गैस सिलेण्डर एवं 2 डबल बर्नर की भट्टी जप्त की जाकर आरोपी लकी काटीदार निवासी कांचघर प्रोपराईटर प्रतिष्ठान लकीस किचन इंद्रा मार्केट के विरूद्ध धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।