khabar abhi tak

दर्दनाक सड़क दुर्घटना, बाइक और कार की टक्कर में युवक की गई जान

मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्देवबाग चौक स्थित शीतलपुरी के पास की है। पुलिस के अनुसार, शांतिनगर (गोहलपुर) निवासी 21 वर्षीय सत्येंद्र विश्वकर्मा शनिवार रात अपनी बाइक (एमपी 20 एसबी 3988) से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी कार (एमपी 04 जीबी 7493) से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak