khabar abhi tak

नर्स बहू को दो बार घर से निकाला, मांगे दहेज के दस लाख


जबलपुर।
अधारताल के जयप्रकाश नगर में रहने वाली एक नर्स बहू को उसके परिजनों ने दो बाहर घर से निकाल दिया। परिजनों ने यह इसलिए किया था कि उसके मायके वालों ने दहेज के लिए दस लाख रूपयों की मांग पूरी नहीं की थी। बहू की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि सोमवार को जयप्रकाश नगर निवासी रागनी चौबे ने लिखित शिकायत की है कि उसका विवाह 15 दिसंबर 2023 में जयप्रकाश नगर अधारताल निवासी रोहित दुबे के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद सास कमला दुबे, ससुर ओंकार दुबे, पति रोहित दुबे बोले कि शादी में तुम्हारे पिता से 5 लाख रूपये मांगे थे, जो 2 लाख रूपये ही दिये हैं। दहेज में कुछ खास सामान भी नहीं दिये है। इसी बात को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्लाट खरीदने के लिये ससुर उससे 10 लाख रूपये की मांग करने लगे तथा उस पर दबाव डालते हुये प्लाट के लिये उससे 10 लाख रूपये का लोन निकलवाया तथा लोन की राशि से प्लाट खरीदा। वह अपने पति एवं ससुर की डिमांडों की पूरी करती रही। उसने अपने मायके में कुछ नहीं बताया। लगातार डिमांड पूरी करने केे बाद उसने विरोध किया तो 22 अक्टूबर 24 को पति उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते हुये रात में घर से निकाल दिये। उसने अपने भाई को फोन कर बुलाई एवं मायके आ गयी थी। घटना की बात अपने मायके में बताई। उसके पिता ने ससुर एवं पति को घर बुलवाकर समझाया लेकिन नहीं माने। वह कुछ दिन मायके में रहकर स्वयं ससुराल आ गई। उसके नंदोई आशीष चोबे घर आकर बोले कि मेरा साला कुछ नहीं करेगा, तू सरकारी कर्मचारी हो, तुम साले की सारी ख्वाहिश पूरी करो। वे 5 लाख रूपये की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो पति, सास, ससुर नंदोई मिलकर उसकी सैलरी का हिसाब लेते हुये उसका एटीएम कार्ड ले लिये और उससे 10 लाख रूपये की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे पति ने उसे साथ मारपीट की। वह जब अपनी नर्स की नौकरी पर जाती तो ससुर उसके चरित्र पर आरोप लगाकर उसके खिलाफ पति को भड़काता था। पति उसे नोकरी छोड़ने के लिये दबाव बनाने लगे, जब उसने विरोध किया तो पति ने दुबारा उसे घर से निकाल दिया। सामाजिक बैठक में समझाइस के बाद फिर ससुराल आ गयी थी। ससुराल में पति एंव ससुर उससे फिर से डिमांड कर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे जिससे परेशान होकर वह मायके आ गयी थी। ससुर एवं पति उसे ससुराल में आने से मना कर दिये पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुये ससुराल से निकाल दिया। 16 फरवरी को उसके मायके वाले ससुराल वालों से बात करने गये तो उन्हें घर से भगा दिया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak