khabar abhi tak

रेलवे : स्लीमनाबाद स्टेशन का सैकड़ों ग्रामीणों ने किया घेराव, ट्रेनों के ठहराव की मांग, नारेबाजी, रेल प्रशासन को दी चेतावनी

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस, अंबिकापुर व सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर आज मंगलवार 10 मार्च को सैकड़ों नागरिकों ने स्टेशन का घेराव कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस प्रदर्शन में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। रेल रोकने के प्रयासों को विफल करने के लिए भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाये गये थे. इस प्रदर्शन से रेल यातायात पर असर नहीं पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि स्लीमनाबाद एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है, लेकिन यहां जबलपुर-अंबिकापुर, जबलपुर- सिंगरौली इंटरसिटी और जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का हाल्ट नहीं नहीं रुहै। इस कारण छात्र-छात्राओं, मरीजों और व्यापारियों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन लंबे समय से उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रहा है।

स्टेशन परिसर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा

आंदोलन की खबर मिलते ही प्रशासन ने स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया था। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने पटरियों के चारों तरफ मजबूत बैरिकेड्स लगा दिए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थिति को बिगडऩे से पहले ही संभाल लिया गया।

रेल अधिकारियों ने दिया आश्वासन

मौके पर पहुंचे रेलवे के अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की और उनका ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे इस मांग को उच्च स्तर तक भेजेंगे और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ट्रेनों का रुकना शुरू नहीं हुआ, तो अगली बार बिना सूचना के बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak