khabar abhi tak

पमरे से होकर चलने वाली दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब रेगुलर चलेगी, यात्रियों को मिलेंगे लाभ

गोरखपुर. गोरखपुर और मुंबई के बीच पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दादर-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। इससे अब यात्रियों को बार-बार अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन संख्या 01027/01028 को नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इस फैसले की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को भेजे गए पत्र में दी है।

सांसद रवि किशन ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूर्वांचल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उनका कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दादर-गोरखपुर रूट पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, व्यापारी, छात्र और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले यह ट्रेन स्पेशल होने के कारण इसकी उपलब्धता सीमित रहती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब इसे नियमित एक्सप्रेस बना दिए जाने से यात्रा ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak