khabar abhi tak

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की बेटी का निधन,जबलपुर में शोक की लहर

सुरभि की बचपन की फ़ोटो


जबलपुर। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदयघात के कारण निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस दुखद समाचार की आधिकारिक जानकारी साझा की है। सुरभि एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से शारीरिक अस्वस्थता से जूझ रही थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी और एक्यूप्रेशर थेरेपी संपन्न हुई थी। उपचार के पश्चात उन्होंने परिजनों के साथ सहजता से बातचीत की और भोजन भी किया लेकिन दोपहर 12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका प्राणांत हो गया। जबलपुर में इस खबर से शोक की लहर है।

​बैतूल में आज शाम को होगा अंतिम संस्कार

​मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। हेमंत खंडेलवाल सूचना मिलते ही तत्काल भोपाल से बैतूल पहुंचे। अंतिम यात्रा आज शाम  बजे बैतूल गंज स्थित उनके निजी निवास से प्रारंभ होकर कोठी बाजार मोक्षधाम पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। आचार्य विवेक जैन लंबे समय से सुरभि का नेचुरोपैथी और एक्यूपंक्चर विधि से उपचार कर रहे थे जिससे उनके स्वास्थ्य में पूर्व में सुधार भी देखा गया था। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस दुखद घड़ी में खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak