जबलपुर। रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई/अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों जबलपुर-रायपुर-जबलपुर, जबलपुर-चान्दा फोर्ट-जबलपुर एवं जबलपुर-रीवा-जबलपुर में 06 अतिरिक्त कोच स्थाई तौर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन गाडिय़ों में स्थाई कोच संयोजन निम्न तिथि से प्रभावी रहेगा।
इन ट्रेनों में जुड़ेंगे स्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच
1- गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का कोच 14 मई से प्रभावी रहेगा।
2- गाड़ी संख्या 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का कोच दिनाँक 14 मई से प्रभावी रहेगा।
कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 2 थर्ड एसी, 1 एसी चेयरकार, 4 द्वितीय चेयरकार, 7 जनरल कोच एवं 1 जनरेटरकार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच होंगें।
3- गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर-चान्दा फोर्ट एक्सप्रेस में चार जनरल कोच 15 मई से प्रभावी रहेगा।
4- गाड़ी संख्या 22173 चान्दा फोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस में चार जनरल कोच 15 मई से प्रभावी रहेगा।
कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 1 एसी चेयरकार, 2 द्वितीय चेयरकार, 10 जनरल कोच एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 15 कोच होंगें।
5- गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर–रीवा एक्सप्रेस में एक जनरल कोच 14 मई से प्रभावी रहेगा।
6- गाड़ी संख्या 11706 रीवा–जबलपुर एक्सप्रेस में एक जनरल कोच 14 मई से प्रभावी रहेगा।
कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 1 एसी चेयरकार, 5 द्वितीय चेयरकार, 15 जनरल कोच एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच होंगे।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
स्थाई कोच संयोजन से यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं संतुलित यात्री भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इस स्थाई कोच सुविधा का लाभ उठाएं और साथ ही ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।
