जबलपुर। तिलहरी के आवासीय इलाके में एक घर के ताले तोड़कर एक किशोर ने अपने साथी कि साथ मिलकर चोरी की थी। इस बात का खुलासा बरेला पुलिस ने किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, जिनके कबजे से चोरी के जेवरात और कैमरे बरामद किए।
बरेला पुलिस ने बताया कि कुडार्क टाउनशिप तिलहरी निवासी मोहित कोरी उर्फ अनुज के साथ एक किशोर को पकड़ा है। इन आरोपियों के कब्जे से सोनी कंपनी का कैमरा एवं तीन लैंस तथा आरोपी मोहित कोरी उर्फ अनुज कोरी के कब्जे से सोने का 1 मंगल सूत्र, एक जोङी बाली, एक अंगूठी तथा चांदी की एक जोङी पायल कुल कीमती 04 लाख 75 हजार रुपये के जप्त किये।
ये थी वारदात
थाना बरेला चौकी गौर में रविकांत चावरिया निवासी ड्रीम सिटी पडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। 24 अगस्त के रात्रि 10 बजे तक हम लोग घर में थे। घर में ताला लगाकर फिर हम लोग हमारे सदर वाले घर में आ गये थे। रात्रि हम सब वहीं रूक गये थे। सुबह 10 बजे ड्रीम सिटी वाले घर में छोटा बेटा देवांश एवं बहु आस्था आये। देखे कि घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए है एवं आल्मारी के लॉकर भी टूटे हुए हैं। सोने चांदी के पुराने जेवर एवं नकदी 30,000 रूपये एवं सोनी कंपनी का कैमरा और 4 लेंस नहीं थे।
