khabar abhi tak

जबलपुर के इस नेता को मिली बड़ी कमान, असम चुनाव में बदलेंगे समीकरण

 



जबलपुर। जबलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोंटिया को भारतीय जनता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए 'मध्य प्रदेश चुनाव दल' का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी असम चुनावों के सांगठनिक कार्यों के मद्देनजर की गई है। अपनी इस नई भूमिका में, माननीय श्री गोंटिया मध्य प्रदेश से असम जाने वाले भाजपा के दिग्गज नेताओं के प्रवास और समन्वय की कमान संभालेंगे। इसमें राज्य के माननीय मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं। विनोद गोंटिया इन सभी वीआईपी नेताओं के चुनावी दौरों, ठहरने और प्रचार कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पार्टी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और कुशल प्रबंधन क्षमता को देखते हुए दी गई है। उनकी यह नियुक्ति असम में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak