khabar abhi tak

बाइक सवार परिवार को रौंदते हुए पलटी कार, पिता, पुत्र की मौत, पत्नी व मासूम बच्ची गंभीर, इलाज कराकर लौट रहे थे

 

  बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित ग्राम बोरी में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब मोटर साइकल सवार परिवार को टक्कर मारकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दुर्गेश उर्फ बंटी मेश्राम उम्र 28 वर्ष व उनके 4 वर्षीय बेटे हार्दिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी मौतिका व मासूम बेटीे के शरीर गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। 

                                            पुलिस के अनुसार बोरीटोला निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी मौतिका 26 वर्ष व दो बच्चों के साथ लालबर्रा से इलाज कराकर वापस गांव के लिए निकले। जब वे बोरीटोला तालाब के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आई कार के चालक ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही दुर्गेश सहित परिवार के सदस्य मोटर साइकल सहित गिरे। जिन्हे कार चालक रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में  दुर्गेश मेश्राम व उनके 4 वर्षीय बेटे हार्दिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गेश की पत्नी के पैरों में फ्रैक्चर और सिर व दो वर्षीय बेटी काव्या के हाथ व पैर में चोटें आई है। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक विजय मडावी उर्फ करिया को चोट आई।  आरोपी कार चालक विजय अपने 10 वर्षीय बेटे और दो साथियों के साथ लालबर्रा की ओर जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak