जबलपुर। मझौली के सिमरिया रोड पर एक कार चालक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वह रूका जरूर था लेकिन भीड़ होता देखकर वह वाहन सहित घटनास्थल से भाग गया। घायलों के साथियों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
मझौली पुलिस ने बताया कि अमखेरा निवासी अशोकदास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करता है। बुधवार सुबह लगभग 11-45 बजे वह अपने साथी ओमप्रकाश परते, पदम सिह परते एवं भाई जगदीश बैरागी के साथ मझौली शादी मे खाना बनाने के लिये आये थे। भाई जगदीश बैरागी अपने साथी पदम सिंह के साथ पैदल घूमने सिमरिया रोड तरफ गया था। जगदीश ने फोन कर बताया कि सिमरिया रोड ब्रेकर के पास मझौली तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 1337 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मुझे एवं पदम सिंह परते को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को चोटें आईं हैं। वह अपने साथी ओमप्रकाश के साथ सिमरिया रोड जाकर देखा, उसका भाई जगदीश एवं पदम सिंह घायल अवस्था में रोड पर पड़े थे। दोनों को हाथ पैर में चोटंे थीं एक्सीडेंट करने वाली कार का चालक भीड़ होते देख कार से भाग गया। उसने दोनों घायलों केा उपचार हेतु प्राईवेट साधन से हेल्थ सिटी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
