khabar abhi tak

कांग्रेसी बोले,नाली से गैस निकालकर बनाएंगे खाना!



रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के विरोध में उतरी कांग्रेस,खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जबलपुर। ग्वारीघाट वार्ड स्थित ललकुआँ पोलीपाथर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति के संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ व्यंगात्मक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रदेश सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में शंकरशाह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पटेल और मिंटू मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री के नाली से गैस निकालकर चाय बनाने वाले पुराने बयान पर भी तंज कसा। 

घरों का बजट गड़बड़ा गया

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम अत्यधिक बढ़ने से आम परिवारों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है और महिलाएं गृहस्थी चलाने में असमर्थ महसूस कर रही हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जब देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है तब सरकार समाधान ढूंढने के बजाय चुनावी राज्यों के प्रचार में व्यस्त है। इस दौरान खाली सिलेंडरों और बर्तनों के साथ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र से व्यावहारिक कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्षद प्रीति अमर रजक, गुड्डू तामशेतवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट नितिन सिंह, मिंटू मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, रूपेश पाठक, लवली ठाकुर, आकाश राज, दीपपु चौधरी, सुशील चौधरी, अनुराग तिवारी, आशुतोष दुबे, आमिर खान और दुर्गेश रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak