khabar abhi tak

सदर का सट्टा किंग ' रीतेश ' पुलिस सीखचों में, देखें वीडियो



जबलपुर।
सदर का सटटा किंग रीतेश चौकसे बुधवार रात पुलिस सीखचों में पहुंच गया है। का्रइम ब्रांच और पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर अन्य सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से सटटापट्टी और नकदी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि कुख्यात सटोरिया रीतेश चौकसे उर्फ चूना सहित 5 सटोरिये सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़े गये। सट्टा खिलाने वाला आरोपी शेखर सोनकर पकड़ा गया है। 

थाना प्रभारी केण्ट पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि गली नम्बर 16 सदर में रीतेश चौकसे अपने घर के बाहर कागज में कुछ लिखते दिखा जो पुलिस को देखकर कागज को फाड़ा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि भानतलैया पानी की टंकी के पास पुरानी कलारी के पीछे सट्टा पट्टी लिखते रोहित सोनकर को पकड़ा, जिसने शेखर सोनकर के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना बताया। 

थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप नामदेव ने बताया कि पावर हाउस इंदिरा मार्केट में सट्टा पट्टी लिखते निखिल सोनकर को पकड़ा। इसी प्रकार इंदिरा मार्केट में मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये सट्टा पट्टी लिखते हुये आरोपी अशोक कलार को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak