khabar abhi tak

नहीं थम रहा लूटपाट का सिलसिला, 24 घटे के अंदर दूसरी मोबाइल लूट


जबलपुर।
शहर में मोबाइल लूट की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अधारताल में इंदौर में नौकरी करने वाले युवक के मोबाइल लूट के बाद रविवार की रात ओमती थाने के पास एक युवक मोबाइल लूट का शिकार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ओमती पुलिस ने बताया कि आजाद नगर निवासी मोहम्मद सोहेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च. को रात लगभग 9-25 बजे अपना काम करके तैयब अली चौक से मशीन वाले बाबा की मजार के सामने से होते हुये घंटाघर से आटो के लिये जा रहा था। मशीन वाले बाबा की मजार के पास पहंुचा तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल में सवार अज्ञात व्यक्ति आकर उसके हाथ से उसका मोबाइल छीनकर तेजी से भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak