पुलिस के अनुसार रिछाई टोला निवासी दिनेश मर्सकोले के दो बेटे कृष्णा उम्र 9 वर्ष व कायरव 5 वर्ष बच्चे घर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में खेलने गए थे। खेलते समय वे पानी से भरे एक गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। संतुलन बिगडऩे के कारण दोनों बच्चे गड्ढे में गिर गए और गहराई अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। देर रात तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजनों सहित गांव के अन्य लोग खेत के पास पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चों के शव खेत के गड्ढे में उतरा रहे है। बच्चों की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।