अधिकारियों ने बताया कि अधारताल स्थित श्री स्वीट्स एंड बेकरी में दबिश देकर जांच की तो पाया कि यहां 50 किलो छैना से बनी मिठाई चमचम में कीड़े व कॉकरोच बिलबिला रहे है। जिसके चलते सारी मिठाई को नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान संचालक मुकेश तिवारी ने विवाद करते हुए विरोध जताया जिन्हे क ानूनी कार्रवाई में दखल न देने की समझाइश देते हुए शांत करा दिया गया। इसके अलावा यह भी पाया कि मलाई रोल में सिल्वर फॉयल (चांदी वर्क) के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग किया गया है। जिसके चलते मलाई रोल का नमूना लेकर उसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। श्रीराम स्वीट्स एंड नमकीन से छैना और नमकीन के नमूने भी जांच के लिए सुरक्षित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित व्यवसायी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।