पुलिस अधिकारियों के अनुसार बम्बाबरी गांव में कोमल सिंह लोधी और लक्ष्मण सिंह लोधी के खेत आमने-सामने खेत है। दोनों पक्ष एक ही रास्ते का उपयोग करते हैं। कुछ दिनों पहले कोमल सिंह और लक्ष्मण सिंह सरकारी जमीन को अपना कहते हुए कब्जा करने की तैयारी में जुट गए। विवाद गांव के बुजुर्गों तक पहुंचा तो दोनों को समझाया गया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया। लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। होलिका दहन की रात कोमल सिंह लोधी को जैसे ही पता चला कि जमीन पर लक्ष्मण और उसके परिवार वाले कब्जा कर रहे हैं तो कोमल के साथ उसके परिवार वाले भी खेत पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते लाठी-राड से हमला करना शुरु कर दिया। हमला होते देख गांव के लोगों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। हमले में महिलाओं सहित 7 लोगों को चोटें आई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सभी की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। अस्पताल में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
इन्हे आई है गंभीर चोटें-
पुलिस के अनुसार एक पक्ष से प्रेमवती बाई पटेल उम्र 34 वर्ष, गोविंद पटेल 38 वर्ष, कोमल पटेल 66 वर्ष, सियाबाई पटेल 60 वर्ष व टेकसिंह पटेल 36 वर्ष को चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मण सिंह पटेल 55 वर्ष व पत्नी जानकी बाई 45 वर्ष को चोट आई है।
गांव में अतिरिक्त बल तैनात-
घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना रहा, यहां तक कि दोनों पक्षों के लोग भी पहुंच गए थे। जिसे देखते हुए पुलिस अधिकारी पहुंच गए और अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। पुलिस की टीमें लगातार भ्रमण कर रही है।