पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाटन के नृत्य गोपाल मंदिर के पास एक युवक चोरी की नीले रंग की एक्सिस गाड़ी बेचने के लिए लोगों से चर्चा कर रहा है। जिसपर पुलिस ने दबिश दी तो वह भाग निकला। जिसका पीछा कर पकड़ा और वाहन संबंधित कागजात के बारे में पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने एक्सिस वाहन संग्राम सागर गार्डन तिलवारा से चोरी करना स्वीकार लिया। पुलिस ने प्रशांत सेन उम्र 21 वर्ष निवासी चरगवां वर्तमान पता शास्त्री नगर पश्चिम नर्मदा कॉलोनी तिलवारा की निशानदेही नहर पुलिया के पास से पर बिना नम्बर की 2 नीले रंग की एक्सिस, 2 सफेद रंग की एक्सिस, 1 चाकलेट कलर की एक्टिवा, 1 काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल, 1 नीले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल जब्त की है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी प्रशांत सेन ने बताया कि 2-3 माह के अंतराल में उक्त वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए है। पुलिस अब आरोपी से चोरी किए गए अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी को पकडऩे में पाटन टीआई गोपिन्द्र सिंह, एसआई भरत सिंह, प्रधान आरक्षक राममिलन रजक, आरक्षक दिनेश, रिंकेश, धनंजय, रामगोपाल की सराहनीय भूमिका रही।