पुलिस के अनुसार गढ़ी के क्षेत्र में रहने वाले दम्पति ने रात दस बजे के लगभग बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद वे खेत की रखवाली करने के लिए चले गए। कुछ देर बाद नाबालिगा भी घर से निकल गई। दम्पति देर रात लौटकर घर आए तो देखा कि बेटी नहीं है। जिससे वे चिङ्क्षतत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज सुबह गांव में एक पेड़ पर नाबालिगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखी गई। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, परिजन व रिश्तेदार भी आ गए। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बेटी के रात को घर से लापता होने की जानकारी दी। वहीं उन्होने यह भी आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर लाश को फ ांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।