जब विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं तब यह प्रस्तुति मानवता और सत्ता के साथ युद्ध के भयावह परिणामों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है
जबलपुर। शहर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में शुक्रवार 6 मार्च 2026 को वीनस थिएटर ग्रुप द्वारा सुप्रसिद्ध नाटक 30वीं शताब्दी का मंचन किया जाएगा। यह नाट्य प्रस्तुति शाम 7 बजे शुरू होगी जिसके लेखक प्रसिद्ध रंगकर्मी बादल सरकार हैं। यह विशेष आयोजन रंगमंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक और विमर्श नाट्य संस्था के संस्थापक स्वर्गीय समर सेनगुप्ता की स्मृति तथा सम्मान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकार उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करेंगे। वर्तमान समय की वैश्विक परिस्थितियों में यह नाटक अत्यधिक प्रासंगिक हो गया है। जब विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं तब यह प्रस्तुति मानवता और सत्ता के साथ युद्ध के भयावह परिणामों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। नाटक का संदेश इस बात पर जोर देता है कि इंसान को युद्ध या उसके कारणों को समाप्त करने का उद्देश्य लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। वीनस थिएटर ग्रुप ने जबलपुर के सुधि दर्शकों से आग्रह किया है कि वे इस गरिमामयी प्रस्तुति के साक्षी बनकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं।
