छतरपुर। एमपी के छतरपुर स्थित चौपरिया धाम मंदिर के सामने आज दो मोटर साइकलों में आमने सामने से भिडं़त हो गई। जिससे एक युवक उछलकर सड़क पर गिरा, इस दौरान सामने से आए ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दुर्घटना में तीन अन्य युवकों को भी चोटें आई है। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीखपुकार मच गई थी।
बताया गया है कि अनिल रजक उम्र 27 वर्ष व ऋ तिक विश्वकर्मा 22 वर्ष एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। आज सुबह दोनों युवक कंपनी के काम से बाइक से बड़ामलहरा जने निकले। जब वे चौपरिया धाम मंदिर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल रजक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक का पहिया अनिल के सिर के ऊपर से गुजर गयाए जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं मोटर साइकल सवार अन्य युवक घिसट गए, जिससे उनके शरीर भी गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
madhya pradesh