khabar abhi tak

एमपी बे्रकिंग, कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त,नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था, हाईकोर्ट ने BJP के रामनिवास को MLA घोषित किया

 

ग्वालियर। एमपी की ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह फैसला भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे।
                                   रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने सिर्फ दो क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 4 केस छिपाए थे। याचिका में रावत ने मल्होत्रा के खिलाफ दर्ज सभी 6 क्रिमिनल केस की जानकारी दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि रामनिवास रावत उपचुनाव में दूसरे नंबर पर आए थे। इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द किया जाता है। साथ ही रावत को विजयपुर का एमएलए घोषित किया जाता है। 

विवेक तन्खा बोले, सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे

सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हमने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि सिर्फ कुछ जानकारी गलत दी गई, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव में धांधली हुई थी। हमें भरोसा है कि मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

जीतू पटवारी बोले, हमें न्याय मिलेगा-

चुनाव कैंसिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया। मुकेश मल्होत्रा को भारी वोटों से जिताया। फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पटवार ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। यदि चुनाव भी हुआ तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था। उससे दोगुना वोटों से फिर हराएंगे। विजयपुर की जनता रावत को और बीजेपी को हराने के लिए फिर तैयार बैठी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak