जबलपुर। शहपुरा में एक ऐसा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जो गांव-गांव पहुंचकर डीजल की फेरी किया करता था। पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी है और उसके कब्जे से पॉलीथिन में भरा डीजल बरामद किया। शहपुरा पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विराट कालोनी शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में डीजल बेचने के लिये रखा हैं। पुलिस ने दबिश दी। पुलिस दल को देखकर एक व्यक्ति एक बोरी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना रवि बर्मन शहपुरा बताया। पुलिस दल ने सफेद बोरी की तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक की पन्नी में लगभग 15 लीटर डीजल रखा मिला।