khabar abhi tak

एमपी के मंडला सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कम्प पहुंची बम स्क्वाड

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिला एवं सत्र न्यायालय को रविवार 22 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और न्यायालय परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई.

एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेते हुए हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है. वहीं किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. प्रशासन की तरफ से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची

मंडला अनुविभागीय अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया, सुबह एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ईमेल के जरिए जिला एवं सत्र न्यायालय मंडला को बम से उड़ाने से संबंधित ईमेल आया है. जिसकी जानकारी मिलने पर तत्काल यहां पर बम स्क्वायड टीम बुलाई गई है. थाना प्रभारी के साथ ही हम लोग यहां पर निरीक्षण कर रहे हैं. ताकि ऐसी अगर किसी प्रकार की कोई बात हो तो उसका पता लगाया जा सके इसके अलावा क्योंकि यह घटना जो है यह जानकारी विवेचना की जा रही है कि मेल किसने किया था कहां से आया था अपराध दर्ज करके विवेचना करके पता लगाया जाएगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak