जबलपुर में ब्राह्मण समाज और कर्मचारी जगत में हर्ष की लहर, साथियों ने दी शुभकामनाएं
जबलपुर। अनंत ब्राह्मण महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए जबलपुर के पंडित एसके पचौरी को महाकौशल क्षेत्र का प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलते ही संस्कारधानी के ब्राह्मण समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो गया है। नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष श्री पचौरी की पहचान केवल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के एक प्रखर कर्मचारी नेता के तौर पर भी रही है। वे लंबे समय से बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और उनके हितों की रक्षा के लिए मैदानी स्तर पर सक्रिय रहे हैं। इसी सेवाभावी छवि के कारण उन्हें एक कर्मठ और सच्चे नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जाता है। उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभिन्न संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, एडवोकेट अखिलेश उपाध्याय, ओपी पांडे और ओपी बिल्थरिया शामिल रहे। साथ ही कांग्रेस नेता सतीश उपाध्याय ने भी उनकी इस नई पारी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है। समर्थकों का मानना है कि श्री पचौरी के नेतृत्व में महासभा महाकौशल क्षेत्र में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सफल होगी। उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब पूरे संभाग के स्वजातीय बंधुओं को प्राप्त होगा।
