भोपाल. अप्रैल का महीना शुरू होते ही बैंक कई दिनों के लिए बंद होने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश शासन के कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2026 में छुट्टियों की लंबी फेहरिस्त है. इसमें सबसे पहले 1 अप्रैल (बुधवार) को एनुअल क्लोजिंग के कारण बैंकों में पब्लिक डीलिंग का काम बंद रहेगा. हालांकि, बैंक कर्मचारी अंदरूनी कामकाज निपटाएंगे, लेकिन आम जनता के लिए काउंटर बंद रहेंगे.
महीने के पहले हफ्ते में ही 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंकों में ताले लटके रहेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इन दो बड़े अवकाशों के अलावा महीने में 4 रविवार (5, 12, 19 और 26 अप्रैल) की साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी. साथ ही 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे.
कई प्रमुख त्योहार और जयंती पर अवकाश
इस महीने में धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व के 3 अवकाश हैं. जिसमें से एक त्यौहार रविवार अवकाश के दिन ही हैं. जहां अप्रैल महीने का पहला त्यौहार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसके बाद 14 अप्रैल (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में छुट्टी घोषित है.19 अप्रैल को महर्षि परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व है, हालांकि इस दिन रविवार होने के कारण अलग से अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा.
