10 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप-
पूजा के परिजनों ने आरोप लगाया कि पूजा के शादी के समय ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसमें से मायके पक्ष ने करीब 4 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर व गृहस्थी का सामान दिया था। बाद में शेष 6 लाख रुपए के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 20 फरवरी को पति निखिल साहू, ससुर नरेश साहू, सास ज्योति साहू और ननद नम्रता साहू पूजा को उज्जैन ले गए। 21 फरवरी की सुबह भेजे गए वीडियो में पूजा की हालत खराब दिखाई दे रही थी। आरोप है कि उसे कुछ पिलाया जा रहा था। बाद में फोन पर बताया गया कि उसकी मौत हो गई।
योजनाबद्ध तरीके से उज्जैन में जहरीला पदार्थ देकर मार दिया-
मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने योजना बनाकर पूजा को उज्जैन में जहरीला पदार्थ देकर मार दिया। साथ ही पूजा के बीमार होने की बात कहकर वीडियो भेजे गए और फर्जी डॉक्टर का पर्चा बनाकर मायके पक्ष को भ्रमित किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग-
घटना के 19 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देने में जुटी रही।