khabar abhi tak

जबलपुर:खाकी पर भारी पड़े नशेड़ी ! 3 थानों की पुलिस भी पड़ी कम, होटल में आखिर क्या हुआ



होटल सिटी एरा में टॉयलेट उपयोग को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट,नशे में धुत युवकों ने होटल कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ की झूमाझपटी

जबलपुर। यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र में स्थित होटल सिटी एरा में बीती रात करीब 4 बजे टॉयलेट इस्तेमाल करने की बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। घटना उस समय हुई जब एक युवती होटल के अंदर टॉयलेट जाने लगी और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे अनुमति या कार्ड दिखाने को कहा। इस बात को लेकर युवती और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते युवती के साथ आए नशे में धुत युवक भी वहां पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्ष होटल से बाहर सड़क पर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और इस दौरान युवतियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए और उनके साथ झूमाझपटी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 3 थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak