khabar abhi tak

नागपुर में भीषण हादसा : एसबीएल एनर्जी प्लांट में धमाके से मची चीख-पुकार, 15 की मौत, 18 गंभीर

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार 1 मार्च की सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। काटोल तहसील के राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी में सुबह करीब 7 बजे जोरदार विस्फोट हो गया। यह कंपनी बारूद और डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री तैयार करती है।

पुलिस के अनुसार इस भीषण धमाके में 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मची अफरा-तफरी

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने आधिकारिक तौर पर 15 मौतों और 18 घायलों की पुष्टि की है। प्रारंभिक तौर पर कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाये जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीमों को बुलाया गया है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय लापरवाही। शुरुआती जांच में बारूद और डेटोनेटर निर्माण प्रक्रिया के दौरान किसी तकनीकी चूक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak