khabar abhi tak

MP की पूर्व CM के परिजन को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी, जिला पंचायत अध्यक्ष बोली, नकाबपोश बदमाशों ने घर आकर गालियां दी

 

टीकमगढ़। एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती के परिजन को टीकमगढ़ में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी भतीजा बहू व जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

                                          उमिता राहुल लोधी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात 10.30 बजे जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा नामक एक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें लिखा था. हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं, नेताओं को हम खुद ही मारेंगे। इस कमेंट में उमिता व उनके पति पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उमिता लोधी ने तुरंत उस कमेंट का स्क्रीन शॉट ले लिया। कमेंट के कुछ ही घंटों बाद दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी धमकाने पहुंच गए। उसी रात करीब 11 बजे जब उमिता लोधी देहात थाना क्षेत्र स्थित अपने बंगले पर थीं तो दो अज्ञात युवक उनके बंगले के सामने पहुंचे। इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उमिता लोधी ने उन्हें छज्जे से देखा। आरोप है कि युवकों ने उन्हें देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दोहराई। उमिता लोधी के शोर मचाने पर एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह मौके पर पहुंचेए तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। उन्होने आज देहान थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (बी), 351(3) व 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak