khabar abhi tak

कोका-कोला फैक्ट्री कुर्क, बकाया था 97 लाख 75 हजार रूपये का टैक्स


जबलपुर।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, तालाबंदी एवं नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। कुर्क सम्पत्तियों को नीलाम करने के संबंध में विभागीय प्रमुख एवं संभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित अवधि के उपरांत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क हुई सभी सम्पत्तियों को नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी। 


इसी क्रम में मंगलवार को संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत उदयपुरा बेवरेज प्रा.लि. (कोकाकोला) औद्योगिक क्षेत्र रिछाई के द्वारा सम्पत्ति कर जमा नहीं करने पर गार्ड रूम, कान्फ्रेंस हॉल एवं विश्राम गृह की सम्पत्ति को नगर निगम ने कुर्क कर नोटिस चस्पा किया और चल सम्पत्ति के तहत् 407 वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की गयी। 

कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया, सींागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव, नीरज जैन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak