khabar abhi tak

सरकारी स्कूल के बाबू की जंगल में मिली लाश, मां को मैसेज भेजकर कहा था, ये लोग मुझे मार डालेंगे,

 

सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली में चितरंगी क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल के बाबू गजेन्द्र सिंह की कोहंडल के जंगल में पेड़ पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे परिजनों ने पूछताछ में बताया कि गजेन्द्र ने एक दिन पहले मां को मैसेज कर कहा था कि ये लोग मुझे मार डालेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीधी के अतरैला गांव में रहने वाला गजेन्द्र सिंह उम्र 31 वर्ष हरफरी सिंगरौली के शासकीय हाइस्कूल में वर्ष 2014 से बाबू के पद पर पदस्थ रहे। 23 फरवरी को गजेन्द्र ने अपनी मां को मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा कि ये लोग मुझे मार डालेंगे। इस मैसेज के आने के बाद से परिजन घबरा गए, वे कुछ समझ पाते, इससे पहले आज गजेंद्र की चितरंगी के जंगल में एक पेड़ पर लाश लटकते मिली। गजेंद्र की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते परिजनों सहित सैकड़ों लोग पहुंच गए। जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। वही मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गजेन्द्र ने मां को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर लिखा कि मुझे ये लोग मार देगें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है और घटनास्थल के हालात भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। फिर भीए मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस अब गजेंद्र के कॉल रिकॉर्ड्स और उस मैसेज की भी जांच कर रही है जो उन्होंने अपनी मां को भेजा था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak