khabar abhi tak

संत रविदास की 'बेगमपुरा' परिकल्पना ही सामाजिक न्याय की बुनियाद: मालवीय चौक पर उमड़ा जनसैलाब


जबलपुर।
 शहर के मालवीय चौक पर संत शिरोमणि रविदास महाराज का 649वां जन्मोत्सव 'आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ' (अबॉक्स) एवं अम्बेडकर दलित कल्याण संघ के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। पिछले 35 वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा और झांकियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी 'बेगमपुरा' की परिकल्पना ही वास्तव में सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की असली बुनियाद है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक जातिविहीन और भेदभाव मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

 आयोजन में अबॉक्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार चौधरी सहित शिवनाथ चौधरी आलम, एड. तेजकुमार भगत, तरुण रोहितास, कमलेश धापोडकर, शिवकुमार गोटिया, डॉ. बीएल झारिया, उमेश मेहरा, एड. शुभम् चौधरी, नत्थू लाल सतनामी, सी.एस. सिरसाठ, महेश अहिरवार, जीवन जाटव, डेनियल इब्राहिम, धर्मेन्द्र कुशवाहा, संजय सेन, दिनेश चौधरी, डॉ. माणिकलाल जाटव, डॉ. सुनील चौधरी, दीपक चौधरी, राकेश श्रीवास, एसपी मरावी, डॉ. घनश्याम यादव, अमित साहू, भीकम झारियां, मोहन महोबिया, हरीश राव पगारे, सीताराम पटेल, बैजनाथ कुशवाहा, राजेंद्र पिल्ले, श्यामू कोरी, इंजी. राजेश गौड़, राजेश अहिरवार, सोनेलाल उरेती, माधव पांडे, संजय अहिरवार, डॉ. बी.एल. सोनी, राजकुमार सिंह, योगेश जाटव, रामावतार जाटव, रामलाल पुसाम, राजेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विनय झारिया, मानसिंह सैयाम एवं सुरेश कुरील आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak