khabar abhi tak

मासूम बच्ची को नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार, खेलते वक्त उठाकर अपने घर ले गया

 

सागर। एमपी के सागर स्थित बीना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को नाबालिग उस वक्त उठाकर अपने घर ले गया, जब वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। 

                          बताया गया है कि बच्ची दोपहर के वक्त अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला नाबालिग आया और बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसके साथ दरिंदगी की। घटना से डरी सहमी बच्ची रोते हुए अपने घर आई। जिसकी हालत देख परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने परिजनों को पड़ोसी द्वारा किए गए घिनौने कृत्य के बारे में बताया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak