khabar abhi tak

समोसा बेचने वाली महिला हुई ठगी का शिकार, कस्टम ड्यूटी के नाम पर डराया, मुंबई एयरपोर्ट से डायमंड सेट का पार्सल आने का दिया झांसा

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में समोसा बेचने वाली महिला ऑन लाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला से कस्टम ड्यूटी भरने के नाम पर करीब 2 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने महिला को कॉल कर मुंबई एयरपोर्ट पर डायमंड सेट का पार्सल आने का झांसा देते हुए स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी दी। 

                            कोतवाली थाना पहुंची पीडि़ता ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट से उसका एक पार्सल आया है। जिसमें डायमंड सेट रखा है। इस पार्सल को प्राप्त करने के लिए उसे कस्टम ड्यूटी जमा करनी होगी। ठगों ने स्वयं को सरकारी विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि अगर वह पार्सल लेने से मना करेगी तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी, उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। डर के कारण महिला ने पहले 28 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से जमा कर दिए। पहली रकम जमा करने के बाद ठग महिला को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क करते रहे। कभी 35 हजार तो कभी 28 हजार रुपए जमा कराने के नाम पर पैसे मांगे गए। इस तरह डरा-धमकाकर दो अलग-अलग लोगों ने किश्तों में महिला से कुल करीब 2 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग अब दोबारा 28 हजार रुपए की और मांग कर रहे हैं। महिला ने उन्हें बताया है कि वह अब और पैसे देने की स्थिति में नहीं है। 

जेवर तक गिरवी रख दिए-

पीडि़ता ने बताया कि वह अपने पति के साथ मिलकर समोसे की दुकान चलाती है। उसने बड़ी मुश्किल से मेहनत कर यह पैसे जोड़े थे। ठगों की मांग और जेल जाने के डर से महिला ने कुछ रकम अपने गहने गिरवी रखकर भी जुटाई थी। ठगी का अहसास होने के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak