जबलपुर- शा.मानकुंवरबाई महाविद्यालय की छात्रा अंशिका ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया

 
जबलपुर।
शासकीय मानकुंवरबाई महाविद्यालय की छात्रा अंशिका ठाकुर ने एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। 

अंशिका ठाकुर को स्वयं (SWAYAM) ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आईआईटी मद्रास के पोस्टमॉडर्निज़्म इन लिटरेचर तथा आईआईटी रुड़की के लिटरेचर, कल्चर एंड मीडिया पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान किए गए। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध किया है कि परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन से विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post