होली के दिन से निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताड़ की सुगबुगाहट, देखें वीडियो



जबलपुर।
सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में होली के दिन से निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सुगबुगाहट मिल रही है। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर ऑनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश स्तर की बैठक करने के बाद यह फैसला लिया है कि नई परिवहन नीति यदि सरकार वापस नहीं लेती है तो 2 मार्च से बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगे।

बस ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नसीम बेग ने बताया कि नई परिवहन नीति को वापस लेने और बारात परमिट का बढ़ा हुआ टेक्स वापस लेने के लिए बस ऑपरेटर एक जुट हो गए हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार ऑपरेटरों के साथ अन्याय कर रही है। बसों में जितना किराया नहीं मिलता है, उससे ज्यादा टैक्स भरने से ऑपरेटरों की कमर टूट जाएगी। लिहाजा, ऑपरेटर एकसाथ सरकार की नई पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में सागर में हुई बैठक में कमल किशोर तिवारी, वीरेन्द्र साहू, उदय चंद जैन, कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, संजय समाधिया, नरेश रजक, पप्पू खम्परिया, दीपेंद्र डोंगरे, दिलीप मंगलानी, माजिद खान, जावेद खान, टिंकू रोहाणी, नौशाद धन्नू जैन, संतोष शर्मा, बलवंत सिंह, संदीप जैसवाल, संजय शर्मा ने प्रदेश एसोसिएशन के साथ तय किया है कि प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यदि इसके बाद भी ऑपरेटरों की मांगों को दरकिनार किया जाएगा तो आगामी होली के दिन से ही बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post