khabar abhi tak

स्कूटर बनी शराब ढोने का साधन, डिक्की में भरी थी शराब की बोतलें, देखें वीडियो


जबलपुर।
माढ़ोताल-पाटन में शराब ढोने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वाहनों की डिक्की में शराब की बोतलें भरकर सप्लाई की जा रही है। यह खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इन मामलों में दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है।


माढ़ोताल

माढोेताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका गुलाबी टीशर्ट एवं हाफ पैंट पहने हुये उमरिया रोड किनारे खाली प्लाट में एक बोरी एवं थैले में अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम संजय सैनी हनुमानताल बताया। बोरी एवं थैले की तलाशी लेने पर 320 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।  


पाटन 

चौकी नुनसर में सोमवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जबलपुर तरफ से एक लडका नीले रंग की जुपिटर से तेज गति से नुनसर तरफ आ रहा है। सूचना पर नुनसर असपताल के आगे एवं नुनसर तिराहा के पहले दबिश दी। युवक जुपिटर जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 1580 से चौकी तरफ आ रहा था। उसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूंछने पर अपना नाम दीपू पंडित बधैया मोहल्ला बताया। जुपिटर के पैरदान और डिक्की में एक थैला 2 कार्टून में कुल 96 पाव देशी शराब एवं 1 पेटी में अंग्रेजी शराब की 06 बॉटल मिली। आरोपी से उक्त शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर मोनू बंशकार के द्वारा उक्त शराब देने पर मोनू वंशकार की जूपिटर से शराब बेचने पाटन जाना बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak