khabar abhi tak

एमपी : छिंदवाड़ा में एक्सीडेंट देखने घर से निकला पूरा परिवार, पीछे से खुद के मकान में ही घुसा ट्रक, मची अफरातफरी

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सोमवार 16 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे घर के सामने एक हुई दुर्घटना देखने घर के बच्चे और पूरा परिवार देखने के लिए घर के बाहर निकल पड़ा. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक सीधे उनके घर में जा घुसा, जिससे घर का पूरा सामान नष्ट हो गया, लेकिन घर के लोग बाल-बाल बच गये.

बताया जाता है कि सिवनी रोड घाट परासिया में बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें पचमढ़ी महादेव मेले से आ रहे यात्री बुरी तरह घायल हो गये. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ घर के सभी लोग घर से बाहर निकले और एक्सीडेंट देखने लगे कुछ देर बाद ही एक ट्रक आकर उनके घर में घुस गया,  जिससे पूरा घर चकनाचूर हो गया और घर में रखा सामान बर्बाद हो गया. मकान मालिक ने बताया कि अगर वे कुछ देर पहले घर से नहीं निकलते तो शायद आज उनका पूरा परिवार ट्रक की चपेट में आ जाता.

न रहने के लिए छत बची, न खाने के लिए अनाज

पीडि़त संजो धुर्वे का कहना है कि अचानक उनके घर में ट्रक घुस जाने से पूरा घर टूट चुका है. न तो उनके रहने के लिए अब छत बची है और न ही घर में खाने के लिए कुछ अनाज बचा है क्योंकि बर्तन से लेकर टीवी फ्रिज और सारा सामान ट्रक की चपेट में आ गया है. हालांकि, पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि बोलेरो चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ट्रक चालक से संपर्क कर पीडि़तों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा की जा रही है.

जबलपुर हाईवे पर हुआ हादसा

छिंदवाड़ा जबलपुर हाईवे पर घाट परसिया गांव है जहां पर सड़क के किनारे ही कुछ मकान बने हुए हैं यहीं पर यह दुर्घटना हुई है. कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि ट्रक ने पहले एक बोलेरो वाहन को टक्कर मारी. ट्रक के पीछे दूसरा भी ट्रक था उसे बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने साइड में किया तो सीधा अनियंत्रित होकर वह संजो धुर्वे के घर में घुस गया. मकान मालिक के घर में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak