khabar abhi tak

आमने-सामने से हुई भिड़ंत में कंटेनरों के परखच्चे उड़े, कैबिन में फंसे ड्राइवर की मौत,

 

सागर। एमपी के सागर स्थित बम्होरी तिराहा पर देर रात आमने सामने से हुई भिड़ंत में दो कंटेनरों के परखच्चे उड़ गए, हादसे में एक कंटेनर के ड्राइवर जीवन यादव की कैबिन में फंसने के कारण मौत हो गई। वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

                                   बताया गया है कि बम्होरी तिरहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। हाल ही में ब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है। इसी दौरान नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। जो इतनी भीषण थी कि एक कंटेनर का ड्राइवर जीवन पिता लखन यादव निवासी ललितपुर यूपी कैबिन में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।  वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर राविन निवासी नूह हरियाणा घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।  दुर्घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सब्बल की मदद से कैबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak