जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छिंदवाड़ा स्थित सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ एक संविदा डाटा मैनेजर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता पुष्पा वडघरे (45 वर्ष), जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदिका अपना स्थानांतरण रोहनाकला से पास के ही संजीवनी क्लीनिक में करवाना चाहती थीं। इस कार्य के एवज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डाटा मैनेजर जितेन्द्र यदुवंशी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की थी। 2 फरवरी को जैसे ही आवेदिका ने रिश्वत की राशि आरोपी को सौंपी, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राहुल गजभिये, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवं लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।