khabar abhi tak

होम साइंस कालेज के सामने ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पैदल मार्च निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंन े रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबंधित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेपियर टाउन से होम साइंस कॉलेज तक पैदल मार्च निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।

                       ABVP कार्यकर्ताओं ने होम साइंस कॉलेज के बाहर नारेबाजी की। एबीवीपी के नगरीय महामंत्री ने बताया कि इन मांगों को लेकर परिषद ने पहले भी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आर्यन पूंज ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण संगठन ने तत्काल समाधान के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और जल्द निर्णय कराने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा, महानगर मंत्री आर्यन पुंज, प्रांत सह मंत्री अनमोल सोनकर, ऐश्वर्य सोनकर, शोभित मिश्रा, अक्षत ताम्रकार, भास्कर पटेल, प्रफुल तिवारी, दिव्यांक पचौरी, लखन मांझी, आशुतोष पटेल, आयुष बारी, कृष्ण ग्वालवंश, यश पटेल, आयुष पटेल, अंकित सिंह, पुष्कर शुक्ला, सोम यादव, आदित्य पावर, प्रक्ष सिसोदिया, अनिकेत श्रीवास्तव, राज नेमा और आभास दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak