khabar abhi tak

कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने वकील का मोबाइल छीनकर भागा बाइक सवार युवक,देखें वीडियो

 

संभावित आरोपी का चित्र वकील के मोबाइल में 

जबलपुर। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने मंगलवार के दोपहर डेढ़ बजे एक अधिवक्ता का मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल सवार युवक भाग गया। वकील ने राहगीर की मदद से उसका पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। 

पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता अमित शर्मा कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने खड़े होकर अपने एक मित्र से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट चौराहे की ओर से बाइक पर सवार युवक वहां पहुंचा और पलक झपकते ही अमित शर्मा के हाथ से मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकला। पीछा किया, लेकिन बदमाश निकल गया। अधिवक्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और साइबर शाखा में भी शिकायत दर्ज कराई। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak